जिलाधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

नगर आयुक्त घाटों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैयार करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

मुंगेर महापर्व छठ को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने मोटर वोट के माध्यम से शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान साथ चल रहे अधिकारियों को छठ घाटों पर बेहतर सुविधा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौके पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. छठ पर्व को लेकर सभी घाटों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा की वर्तमान में गंगा का जलस्तर काफ़ी बढ़ा हुआ है. ऐसी परिस्थिति में घाटों की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर बनाने की जरूरत है. उन्होंने नगर आयुक्त घाटों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं साफ-सफाई, पानी में बेरिकेडिंग, चेजिंग रूम, मेडिकल कैंप एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुकी छठ पर्व 27 एवं 28 अक्तूबर को मनाया जाना है और अभी गंगा का जल स्तर घटने कि स्थिति में है. इस परिस्थिति में ही सफाई एवं सुरक्षा बचाव की समुचित व्यवस्था करें. उन्होंने बबुआ घाट तथा जेल घाट पर होने वाली दलदल की स्थिति से निपटने के लिए भी पूरी व्यवस्था करने का निर्देश जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों को दिया. डीएम ने कहा कि जिन घाटों पर गंगा का जल स्तर अधिक है तथा असुरक्षित है वैसे खतरनाक घाटों को चिन्हित करें. डीएम ने गंगा घाटों पर एसडीआरएफ तथा आपदा विभाग की टीम को लगातार गश्ती करने, श्रद्धालुओं को खतरे के निशान से बाहर नहीं जाने के लिए लगातार माइकिंग करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन