लिफ्ट में चढ़ने से मना करने पर ट्रेनी ड्रेसर व सुरक्षाकर्मी में विवाद, गार्ड को मारा चाकू
Updated at : 01 Nov 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी द्वारा एक ट्रेनी ड्रेसर को लिफ्ट में चढ़ने से मना करने के बाद विवाद हो गया और इस दौरान ट्रेनी ड्रेसर ने गुस्से में चाकू से दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया.
विज्ञापन
अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की ओर बने लिफ्ट के सामने की घटना के बाद मची अफरा-तफरी
मुंगेर. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की ओर बने लिफ्ट के सामने शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी, जब सुरक्षाकर्मी द्वारा एक ट्रेनी ड्रेसर को लिफ्ट में चढ़ने से मना करने के बाद विवाद हो गया और इस दौरान ट्रेनी ड्रेसर ने गुस्से में चाकू से दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया. हालांकि इसमें दोनों सुरक्षाकर्मी आंशिक रूप से घायल हुए, लेकिन इसके बाद वहां पहुंचे अन्य सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेनी ड्रेसर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस सुरक्षाकर्मी और ट्रेनी ड्रेसर को अपने साथ कोतवाली थाना ले गयी. हालांकि बाद में दोनों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया.गार्ड व ट्रेनी ड्रेसर को थाने ले गयी पुलिस, बॉन्ड भरवाकर छोड़
ादरअसल शनिवार को महिला वार्ड में लगभग एक साल से ट्रेनिंग कर रहा ड्रेसर चंडिका स्थान निवासी राघव कुमार इमरजेंसी वार्ड की ओर लगे लिफ्ट से दूसरे तल पर संचालित महिला वार्ड जा रहा था. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पंकज कुमार ने उसे लिफ्ट केवल चिकित्सक और मरीजों के लिए होने की बात कहकर सीढ़ी से दूसरे तल पर जाने को कहा. जिसके बाद गुस्से में ट्रेनी ड्रेसर राघव कुमार ने कुर्सी पर लात मार दी. ऐसा करने से मना करने पर वह सुरक्षाकर्मी पंकज कुमार से उलझ गया. इस बीच हुई हाथापाई में राघव कुमार को सिर में चोट लग गयी, जिसके बाद गुस्साये ट्रेनी ड्रेसर ने कहीं से चाकू लाकर सुरक्षाकर्मी पंकज कुमार पर वार कर दिया, जिससे पंकज कुमार के हाथ पर चोट लगी और वह घायल हो गया. वहीं बीच-बचाव करने आये सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार पर भी राघव ने चाकू चला दिया. गनीमत रही की चाकू सुनील कुमार के गले के पास केवल खरोंच लगाते हुए चली गयी. जिसके बाद वहां पहुंचे अन्य सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेनी ड्रेसर को पकड़ लिया और अस्पताल गेट के पास बने सुरक्षाकर्मियों के चेकपोस्ट पर लेकर पहुंचे, जहां से कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. जिसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ट्रेनी ड्रेसर राघव कुमार और सुरक्षाकर्मी पंकज कुमार को अपने साथ थाने ले गयी. हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




