डीआइजी ने 21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Updated at : 27 Apr 2025 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी ने 21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2025 का आयोजन

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2025 में प्रशस्ति पत्र -पुरस्कार के लिए मुंगेर रेंज के 20 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी एवं एक नागरिक का चयन किया गया था. मुंगेर रेंज के डीआइजी राकेश कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जमुई एवं शेखपुरा जिला के 21 पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही सम्मानित पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी बेहतर पुलिसिंग करते रहने का निर्देश दिया. डीआइजी ने कहा कि प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार मिलने से पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन होता है. यह उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है और उनके मनोबल को बढ़ाता है. इससे पुलिस विभाग में विश्वास बढ़ता है और वे और अधिक मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित होते हैं. आप लोगों ने कानून व्यवस्था नियंत्रण व अपराध पर अंकुश के लिए जो सराहनीय कार्य किया उसके लिए आपलोगों को सम्मानित किया जा रहा है. आपने अज्ञात कांडों को उद्भेदन करते हुए अपराधियों को जेल में भेजा. इससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है. डीआइजी ने जमुई के जिन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया है. उसमें जमुई एसपी शौर्य सुमन, एएसपी अभियान औंकार नाथ, एसडीपीओ जमुई सतीश सुमन, एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार, पुलिस निरीक्षक विकास कुमार, चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, एएसआई प्रेमरंजन राय, सिपाही किशन कन्हैया, विकास कुमार, नीरज कुमार, अजय कुमार, आशिफ अली, आनंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार तांती शामिल है. कई सिपाही ऐसे है जिनको जमुई के दो कांडों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है. इधर शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाव पंचायत के किसुनपुर निवासी पिंटू राउत के पुत्र सौरभ कुमार को 10 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. जिन्होंने एक कांड के उद्भेदन में पुलिस को भरपूर सहयोग किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन