पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए 10 नवंबर तक आवेदन का समय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए 10 नवंबर तक आवेदन का समय

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा नौ पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा नौ पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया है. वहीं वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल तीन हजार 898 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पीजी सेमेस्टर-1 के लिए 20 पीजी विभाग तथा नौ पीजी सेंटर में नामांकन को लेकर इच्छुक विद्यार्थी को एक से 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का समय निर्धारित किया गया है. इस दौरान स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करते हुए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए विद्यार्थियों को कुल 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. इधर उक्त सत्र में नामांकन को लेकर अबतक कुल तीन हजार 898 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 3,012, विज्ञान संकाय में 768 तथा वाणिज्य संकाय में 110 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसके अतिरिक्त एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया 10 नवंबर तक विस्तारित किया है. इस दौरान उक्त सत्र में विद्यार्थी 3 से 10 नवंबर तक नामांकन ले सकते हैं. वहीं उक्त सत्र के विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन लेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल एक हजार 315 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है, जिसमें कला संकाय में 1,050, विज्ञान संकाय में 218 तथा वाणिज्य संकाय में 47 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन