लगातार हो रही बारिश से डंगरी नदी में उफान, डायवर्सन के ऊपर से बह रहा पानी

चक्रवाती तूफान का व्यापक असर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाके पर अब दिख रहा है.
हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग में आवागमन प्रभावित
हवेली खड़गपुर. चक्रवाती तूफान का व्यापक असर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाके पर अब दिख रहा है. वहीं चक्रवात के कारण पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से प्रखंड क्षेत्र की सभी नदियों में तेज उफान है. शहरी क्षेत्र के डंगरी, मनी नदी समेत ग्रामीण क्षेत्र की महाने, गुहिया, खर्रा, जोकिया, अगैया आदि नदियां उफान भरती दिख रही है.हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित डंगरी नदी पर बना डायवर्सन तेज बारिश की वजह से डूब गया था. वहीं डंगरी का पानी डाइवर्सन के ऊपर से बह रहा है. डंगरी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पानी के दबाव की वजह से डायवर्सन के टूटने का खतरा मंडराने लगा है. डंगरी नदी में पानी के तेज बहाव से डायवर्सन की मिट्टी भी कई जगहों से नदी की धार में बह गयी है. लोगों की मानें तो अगर डायवर्सन टूट जाता तो इससे हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो सकता है, जिसके कारण इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. लोगों ने बताया कि बाढ़ के दौरान डायवर्सन के टूटने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. इधर हवेली खड़गपुर तारापुर की सीमा पर स्थित गंगटी नदी में भी उफान से डाइवर्सन नदी की तेज धार में डूबा गया है, बावजूद लोग आवागमन कर रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










