ePaper

जागरूकता रथ को सीएस ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated at : 13 Sep 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता रथ को सीएस ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

16 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम एवं 19 सितंबर को मॉप अप दिवस के प्रचार प्रसार को लेकर सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर.

16 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम एवं 19 सितंबर को मॉप अप दिवस के प्रचार प्रसार को लेकर सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. उनके साथ जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज तथा सुजित कुमार थे. सिविल सर्जन ने बताया कि यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों में जा कर कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार करेगी. साथ ही लोगों को इस कार्यक्रम के संबंधित जानकारी देगी. डीपीएम ने बताया कि इसके तहत 16 सितंबर को जिले के सभी आंगनबाड़ी, सरकारी व निजी स्कूलों में 19 आयु वर्ग तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलायी जायेगी. इसके लिये सभी आशा को लगाया जायेगा. इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में दवा खिलायी जायेगी. जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ने बताया कि इसके तहत 16 सितंबर को जिले में कुल 8.09 लाख बच्चों को अल्बेंडाजोल का टेबलेट खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें जिले के 1,534 आंगनबांडी केंद्र पर 5 लाख 10 हजार 494 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि 1,146 सरकार विद्यालय तथा 153 निजी विद्यालयों में कुल 2 लाख 98 हजार 528 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद 19 सितंबर को मॉप अप राउंड के तहत छूटे हुये बच्चों को दवा खिलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन