5. वाहन जांच के दौरान कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
5. वाहन जांच के दौरान कट्टा व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

मोटर साइकिल को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

विज्ञापन

मुंगेर सफियासराय थाना मोड़ पर पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान अपराधी सुमित कुमार उर्फ भीम यादव को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पुलिस ने देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है. जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था. जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया गया कि चुनाव को लेकर सोमवार की रात करीब सफियासराय थाना पुलिस द्वारा थाना मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकिल को रूकने का इशारा किया तो वह गाड़ी घुमाने का प्रयास किया. पुलिस को शक हुआ तो जवानों ने उसे पकड़ लिया. जब उसकी तालाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जिसके बाद मोटर साइकिल को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. गिरफ्तार अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी फूल यादव का पुत्र सुमित कुमार उर्फ भीम यादव है. पूछताछ में पुलिस उससे कुछ भी उगलवा नहीं सकी. लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह हथियार व कारतूस के साथ किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था. पुलिस द्वारा बताया गया कि भीम यादव अपराधी है और मुफस्सिल थाना में भी उसके खिलाफ आपराधिक एवं शराब के मामले दर्ज है. थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन