लगातार हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, चुनाव प्रचार पर भी दिखा असर

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, चुनाव प्रचार पर भी दिखा असर

संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.

विज्ञापन

संग्रामपुर. संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी है, जिससे लोगों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है. बारिश के कारण खेतों में लगे धान की फसल पानी में गिर गयी है. जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है. स्थानीय किसान विपिन बिहारी सिंह, अवधेश सिंह, शशि प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, विनय यादव, राणा यादव, गणेश पंडित और शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारिश से धान के साथ आलू और सरसों की फसल को भी भारी नुकसान होगा. करीब 10 दिनों बाद धान की कटनी शुरू होने वाली थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है. इससे फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है और समय पर कटनी भी संभव नहीं लग रही है. इधर खराब मौसम का असर चुनावी गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. छह नवंबर को होने वाले तारापुर विधानसभा के मतदान को लेकर प्रचार जोरों पर था, लेकिन लगातार हो रही बारिश से नेताओं और कार्यकर्ताओं की रफ्तार थम गयी है. अधिकांश नेता और समर्थक कार्यालयों तक ही सीमित हो गए हैं. ऐसे में बारिश ने न केवल किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है, बल्कि विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान को भी ठंडा कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन