हवेली खड़गपुर में तिरंगामय हुआ शहर, मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर हजारों छात्र तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कतार में छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर मुख्यमंत्री की भव्य तिरंगा यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है. हजारों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर इस राष्ट्रभक्ति के महाकुंभ में शामिल होंगे. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक तक, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की तिरंगा यात्रा को लेकर शुक्रवार को हवेली खड़गपुर नगर मुख्यालय का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा. यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर और आसपास के विद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर निर्धारित मार्ग पर कतारबद्ध नजर आए. जगह-जगह बज रहे देशभक्ति गीतों और लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे शहर में उत्साह और जोश भर दिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है.

तिरंगे से सजा यात्रा मार्ग, हर तरफ देशभक्ति का जोश

मुख्यमंत्री की तिरंगा यात्रा आरएसके उच्च विद्यालय से शुरू होकर आंबेडकर चौक, लाल एकता पार्क, थाना मोड़ होते हुए पटेल चौक तक प्रस्तावित है. यात्रा मार्ग पर सुबह से ही सुरक्षा बलों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गयी. प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

सड़क के दोनों ओर हाथों में तिरंगा लिये खड़े विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बच्चों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति गीतों की गूंज ने नगर के वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया.

हजारों विद्यार्थी बनाएंगे यात्रा को खास

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के शामिल होने की तैयारी है. विद्यार्थी निर्धारित मार्ग पर कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने और यात्रा में सहभागिता के लिए तैयार हैं. तिरंगा लेकर खड़े विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी सुबह से ही कार्यक्रम स्थल और यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते रहे. अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य तैयारियों का जायजा लिया.

संबंधित कर्मियों और सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं. यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

देशभक्ति गीतों से गूंज रहा पूरा नगर

तिरंगा यात्रा को लेकर हवेली खड़गपुर के नगरवासियों में भी जबरदस्त उत्साह है. प्रमुख मार्गों पर तिरंगा थामे विद्यार्थियों की कतार और देशभक्ति गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह देशप्रेम से ओतप्रोत नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री की तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.


विज्ञापन
सौरभ कुमार

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन