नहाय-खाय के साथ चैती छठ शुरू, आज खरना

चार दिनों तक चलने वाला चैती छठ नहाय-खाय के साथ रविवार से आरंभ हो गया. पहले दिन छठव्रतियों ने गंगा स्नान कर श्रद्धापूर्वक कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया
शहर के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान करने पहुंची व्रतियां
मुंगेर.
चार दिनों तक चलने वाला चैती छठ नहाय-खाय के साथ रविवार से आरंभ हो गया. पहले दिन छठव्रतियों ने गंगा स्नान कर श्रद्धापूर्वक कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालु व छठ व्रतियों की भीड़ लगी रही.नहाय-खाय को लेकर सुबह से ही शहर के कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, दोमंठा घाट सहित अन्य घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया. जहां गंगा स्नान के बाद छठव्रतियां ने गंगा जल लेकर अपने घर वापस आयी. जहां कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के लोगों ने भी सामूहिक रूप से एकत्रित होकर प्रसाद ग्रहण किया. वहीं अब सोमवार को खरना पूजा करने के बाद छठव्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेगी. जबकि मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध प्रदान किया जायेगा. इसके बाद छठव्रतियां उपवास तोड़ेंगी. अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध दिये जाने को लेकर मंगलवार को गंगा घाट पहुंचेगे. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से भी गंगा घाटों पर तैयारियां की जा रही है. इधर, अब सोमवार को खरना पूजा को लेकर रविवार को बाजार में काफी भीड़ रही. पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग पूजा की सामग्री खरीदते नजर आये. हलांकि कार्तिक छठ की अपेक्षा चैती छठ अधिक लोग नहीं करते हैं. बावजूद शहर का माहौल पूरी तरह श्रद्धामय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




