चित्रकला, कार्ड मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 22 Mar 2026 6:34 PM

विज्ञापन

नंदलाल बसु इन्स्टीटच्यूट ऑफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट जमालपुर के तत्वावधान में आओ प्रतिभा दिखाएं शीर्षक पर चित्रकला, कार्ड मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मुंगेर.

नंदलाल बसु इन्स्टीटच्यूट ऑफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट जमालपुर के तत्वावधान में आओ प्रतिभा दिखाएं शीर्षक पर चित्रकला, कार्ड मेकिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम से वर्ग पंचवीं के स्कूली बच्चों ने मुख्य रूप से भाग लिया. बच्चों ने प्रतियोगिता में विभिन्न विषय पर प्राकृतिक दृश्य, पर्यावरण संरक्षण, उर्जा संरक्षण ,जल संरक्षण, फलो की टोकरी, ग्रामीण जीवन, मधुबनी चित्रकला विषय पर चित्र बनाए.

संस्थान कि प्रचार्या आंशुलता ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने मन के भावों को अभिव्यक्त किया है. जिससे बच्चों में रचनात्मक, एकाग्रता, अनुशासन व मेडिटेशन के गुणों का विकास होता है. भारत के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ नंदलाल बसु के पदचिन्हों को बच्चे आत्मसात करें. प्रतियोगिता में सफल सभी प्रतिभागियों एवं स्कूली बच्चों को अगले रविवार को जमालपुर के मंगलमय सेलिब्रेशन हाॅल में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कला संस्थान कि प्रचार्या आंशुलता, भैरव सिंह, शिक्षक सुजीत कुमार सिंह, सुर्यजीत सिंह, श्रेष्ठ सिंह सिंघम, मनजीत सिंह व अभिभावक गण उपस्थित थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन