ePaper

मुंगेर के 11 केंद्रों पर 28 मई को होगी सीईटी बीएड परीक्षा

Updated at : 25 May 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर के 11 केंद्रों पर 28 मई को होगी सीईटी बीएड परीक्षा

मुंगेर के 11 केंद्रों पर 28 मई को होगी सीईटी बीएड परीक्षा

विज्ञापन

4,902 परीक्षार्थी अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा में होंगे शामिल

प्रतिनिधि, मुंगेर

दो वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर आयोजित सीईटी बीएड-2025 की परीक्षा जिले में 28 मई को होगी. जिसके लिये कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां कुल 4,902 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिसके लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा को लेकर मुंगेर जिले के नोडल अधिकारी डा. सूरज कोनार ने बताया कि सीईटी बीएड परीक्षा के लिये जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां आयोजित होने वाली परीक्षा में इस साल कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 3,134 महिला परीक्षार्थी तथा 1,768 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं. परीक्षा ऑफलाइन होगी. जो एक पाली में ली जायेगी. परीक्षा को लेकर 7 केंद्रों को महिला केंद्र बनाया गया है. जबकि चार केंद्रों को पुरूष केंद्र बनाया गया है. वहीं सभी केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षक की नियुक्ति भी कर दी गयी है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा गया है. जबकि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या केंद्र

सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज 400 महिला

सरस्वती शिशु मंदिर, शादीपुर 300 महिला

जिला स्कूल, अस्पताल रोड 500 महिला

उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी, पीपलपांती रोड 334 महिलाबीआरबी हाई स्कूल, माधोपुर 300 पुरुष

प्लस-2 हाई स्कूल, नौवागढ़ी 500 महिलाएनसी घोष गर्ल्स हाई स्कूल, जमालपुर 600 महिला

जमालपुर कॉलेज, जमालपुर 300 पुरूष

गैबी मध्य विद्यालय, गौरीपुर, जमालपुर 300 पुरूष

एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर 868 पुरूष

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर 500 महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन