अनाज लदे मालवाहक वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
अनाज लदे मालवाहक वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर

हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह बनहरा चौक के समीप अनाज लदे एक मालवाहक वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग में बुधवार की सुबह बनहरा चौक के समीप अनाज लदे एक मालवाहक वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि खड़गपुर थाना क्षेत्र के नजरी गांव निवासी कृष्ण पासवान का 21 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार अपनी बाइक से किसी काम से गंगटा की ओर जा रहा था. तभी बनहरा चौक के समीप जमुई की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं टक्कर मारने के बाद चालक मालवाहक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक प्रीतम कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि जख्मी युवक को सिर, कंधा और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि उसका एक पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन