बीआर महिला कॉलेज में मनाया गया बिहार पुलिस सप्ताह

Updated at : 27 Feb 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
बीआर महिला कॉलेज में मनाया गया बिहार पुलिस सप्ताह

बीआर महिला महाविद्यालय में कॉलेज के एनएसएस ईकाई तथा पुलिस विभाग द्वारा गुरुवार को बिहार पुलिस सप्ताह मनाया गया

विज्ञापन

मुंगेर. बीआर महिला महाविद्यालय में कॉलेज के एनएसएस ईकाई तथा पुलिस विभाग द्वारा गुरुवार को बिहार पुलिस सप्ताह मनाया गया, जहां महिला थाना मुंगेर द्वारा छात्राओं के मध्य महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, साइबर क्राइम, स्वच्छता आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार ठाकुर ने किया. महिला थानाध्यक्ष मधुमालती आजाद ने बताया कि महिलाओं को समाज में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वह कहीं सुरक्षित नहीं है, इसलिए हमें अपने अधिकारों, कानूनों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा किसी भी अपराध का विरोध करना चाहिए. अपराध करना और सहना दोनों ही जुर्म है. इसका डटकर विरोध करना चाहिए. आज महिलाएं शिक्षित हैं और हर क्षेत्र में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, इसके बावजूद दहेज प्रथा के कारण महिलाएं अपराध का शिकार हो रही हैं. कन्याभ्रूण हत्या अभी भी जारी है, बलात्कार आए दिन घटित होता है, छेड़खानी की समस्याओं से छात्राएं, आम महिलाएं एवं कामकाजी महिलाओं को रूबरू होना पड़ रहा है, शारीरिक और मानसिक शोषण से महिलाएं पीड़ित होती हैं, लेकिन समस्याओं से निवारण के लिए पुलिस के दरवाजे तक नहीं आती हैं, इसलिये यदि आप उन समस्याओं से ग्रसित हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है तो महिला थाना 24 घंटे सहायता के लिए उपलब्ध है. इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया. साथ ही बताया कि सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से अगर कोई परेशान कर रहा है तो इसकी शिकायत पुलिस को अवश्य करें. अपना फोटो अगर जरूरत न हो तो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें, कभी भी कहीं भी अगर आप सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें. पुलिस ऑफिसर माला शर्मा ने छात्राओं को बताया कि नशा युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत घातक है, इसलिए इससे पूरी तरह से दूरी बनाएं. स्वच्छता पर ध्यान दें, ताकि स्वयं भी स्वस्थ रह सके और अपने आसपास के वातावरण को भी स्वस्थ रख सके. मौके पर पुलिस अधिकारी अंशु कुमारी, कॉलेज की एनएसएस पीओ डॉ. वंदना कुमारी, ईशा ,मलका, सपना, कल्याणी खुशबू, रजनी, सीमा आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन