बिहार के इस जिले में जल्द शुरू होगा हवाई सेवा, फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने आयेगी AFI की टीम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 May 2025 8:12 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Airport: बिहार के 6 जिलों में नए एयरपोर्ट बनने का काम शुरू होने वाला है. इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम एक रिपोर्ट तैयार करने आएगी.
Bihar Airport: बिहार में छह नये एयरपोर्ट बनाने का काम शीघ्र शुरू हो सकता है. इसमें एक मुंगेर जिला भी शामिल है. इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AFI) की 2 टीम मुंगेर आने वाली है, जो फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी. 22 से 27 मई तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम बिहार में रहेगी और इसी बीच सफियाबाद स्थित मुंगेर हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण करेंगी. सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो मुंगेर हवाई अड्डा से हवाई सेवा की शुरूआत हो सकती है.
एएआई की टीम मुंगेर में हवाई अड्डा का करेंगे निरीक्षण
बिहार में कुल 6 नए एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू होने वाला है. मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर, बीरपुर, सहरसा के साथ ही मुंगेर उसमें शामिल है. 22 से 27 मई तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम बिहार में रहेंगी. इस दौरान टीम हवाई अड्डा का अवलोकन करेंगी.
साथ ही टीम फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेंगी, जो परियोजना के अगले चरण की आधारशिला होगी. एएआई की टीमें न केवल जमीन की उपलब्धता और तकनीकी व्यवहार्यता का आकलन करेंगी, बल्कि पर्यावरणीय प्रभाव का भी अध्ययन करेंगी. आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर इन एयरपोर्ट्स को पर्यावरण-अनुकूल बनाने की योजना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विमान सेवा को लेकर बिहार बजट में शामिल है मुंगेर जिला
नीतीश सरकार ने मार्च 2025 में विधानसभा में वित्तिय वर्ष 2025-26 का बिहार बजट पेश किया था. जिसमें राज्य के कुछ प्रमुख शहरों से छोटे स्तर का विमान सेवा शुरू करने पर मुहर लगाया गया था. जिसमें मुंगेर भी शामिल है. बजट प्रावधान अनुसार मुंगेर हवाई अड्डा से छोटा स्तर का विमान सेवा शुरू होगा.
मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग नौलक्खा में मुंगेर हवाई अड्डा स्थित है. जो एक घरेलू हवाई अड्डा है. इस हवाई अड्डे पर एक ही रनवे है, जो 780 मीटर लंबा है. इसके रनवे का जीर्णोद्धार वर्ष 2016 में 9 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल
घरेलू उड़ान की है मुंगेर को दरकार
मुंगेर एक ऐतिहासिक और पौराणिक शहर है. यह योगनगरी के नाम से भी मशहूर है. योगनगरी मुंगेर और आनंदमार्ग की जन्मस्थली जमालपुर का विश्व पटल पर एक अलग ही पहचान है. योग विद्यालय में योग की शिक्षा-दीक्षा के लिए विश्व के अलग-अलग देशों से साधक मुंगेर आते हैं.
आनंदमार्ग के प्रवर्तक श्रीश्रीआनंदमूर्ति जी उर्फ प्रभात रंजन सरकार की जन्मस्थली होने के कारण यहां पूरी दुनिया से आनंदमार्ग के अनुयायी आते हैं. यहां एशिया प्रसिद्ध रेल कारखाना के साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनी आईटीसी है. भीमबांध, सीताकुंड, ऋषिकुंड जैसे पर्यटन स्थल है. जहां हजारों देशी-विदेशी सैलानी प्रत्येक साल आते है.
इसे भी पढ़ें: पूर्णिया में मखाना खेत से मिला सिर कटा नरकंकाल, प्रशासन हैरान, मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










