मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से छूटी महिलाओं के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी खाते में राशि

Updated:
विज्ञापन
Samrat-Choudhary-in-Munger-1

मुंगेर में महिलाओं से मिलते सम्राट चौधरी

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से छूटी महिलाओं के खाते में जल्द राशि भेजी जाएगी. इसके साथ ही अच्छा काम करने वाली महिलाओं को दोबारा 2 लाख रुपये मिलेंगे. सरकार युवाओं को मुफ्त गाय और मछली पालन के लिए भी मदद देगी.

विज्ञापन

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले में आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं को अब तक लाभ नहीं मिल पाया था या जो इस योजना से छूट गई थीं, उनके बैंक खाते में बहुत जल्द राशि भेज दी जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वंचित रह गई सभी महिलाओं को सरकार हर हाल में इस योजना की राशि देगी ताकि वे अपना काम शुरू कर सकें.

रोजगार के लिए महिलाओं को मिल रही है सीधी मदद

बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की महिलाओं को छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए 10000 रुपये की आर्थिक सहायता दी थी. इस योजना की सबसे खास बात यह थी कि इसमें किसी भी तरह की जटिल कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ी और पैसे सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे गए थे.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 18 साल से अधिक और बिहार की परमानेंट निवासी होने की शर्त रखी गई थी. अब तक राज्य की करीब 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी जा चुकी है.

अच्छा काम करने पर दोबारा मिलेंगे 2 लाख रुपये

इस योजना के तहत मिले पैसों से महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, पशुपालन या अन्य छोटे-मोटे बिजनेस शुरू करने थे. मुख्यमंत्री ने मुंगेर के मंच से घोषणा की कि जो भी महिला इस पैसे का सही इस्तेमाल करके रोजगार खड़ा करेगी, उसे सरकार की तरफ से आगे का बिजनेस बढ़ाने के लिए दोबारा 2 लाख रुपये की बड़ी आर्थिक मदद दी जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले महीने में इस योजना की दूसरी किस्त भी जारी होने वाली है. चूंकि अगले महीने मौजूदा सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं, इसलिए इस खास मौके पर यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है.

बिहार में गौपालन को बढ़ावा और मुफ्त गाय देगी सरकार

सीएम ने कहा कि बिहार की जो भी बहनें या पुरुष साथी गौपालन का काम शुरू करना चाहते हैं और सरकार से मदद की उम्मीद रखते हैं, उन सभी को हमारी सरकार एक-एक गाय बिल्कुल मुफ्त देने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि आपको दूध बेचने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उस दूध को भी सरकार खुद ही आपसे खरीदेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

झारखंड और नेपाल के बाजार को टारगेट करेंगे बिहार के युवा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के युवाओं और महिलाओं को बिजनेस का एक नया विजन दिया. उन्होंने कहा कि हमारे ठीक बगल में झारखंड राज्य है और दूसरी तरफ नेपाल बॉर्डर है. ये दोनों बहुत बड़े मार्केट हैं. बिहार की युवा पीढ़ी और हमारी बहनें मिलकर एक टीम की तरह काम करें और इन दोनों बड़े बाजारों को टारगेट करें. उन्होंने सुझाव दिया कि बिहार के युवा बड़े पैमाने पर मछली का उत्पादन शुरू कर सकते हैं और इसे झारखंड और नेपाल के बाजारों में सप्लाई करके कमाई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार में अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन