Bihar Elections 2025 : आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने झौंकी ताकत

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर, प्रत्याशियों ने झौंकी ताकत

Bihar Elections 2025 : मुंगेर. बिहार विधानसभा के पहले चरण में छह नवंबर को होने वाले चुनाव का प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम हो जायेगा

विज्ञापन

Bihar Elections 2025 : मुंगेर. बिहार विधानसभा के पहले चरण में छह नवंबर को होने वाले चुनाव का प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम हो जायेगा. मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा मुंगेर, जमालपुर व तारापुर प्रथम चरण में ही मतदान होना है और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इधर चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशी व पार्टी ने पूरी ताकत झौंक दी है. एक ओर लगातार स्टार प्रचारकों का हवाई दौरा जारी है तो प्रत्याशी, उनकी पत्नियां व समर्थक द्वारे-द्वारे मतदाताओं को दस्तक दे रहे हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सोमवार को जहां मुंगेर में भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने रोड शो किया और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. वहीं महागठबंधन की ओर से वीआइपी सुप्रिमो मुकेश सहनी ने बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार में चुनावी सभा की. दूसरी ओर तारापुर से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से मतदाताओं का अभिवादन किया. इधर, तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ही संग्रामपुर नवगाई में जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मंगलवार को चुनावी सभा प्रस्तावित है. वहीं मुंगेर में भी भाजपा की ओर से मंगलवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जायेगी. जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जदयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल जहां अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं के दरवाजे खटखटाते रहे. वहीं जदयू के बागी निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मंत्री शैलेश कुमार भी मतदाताओं से वोट की अपील करते दिखे. महागठबंधन के उम्मीदवार नरेंद्र तांती भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में वोट मांगते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन