मुंगेर में एक युवक की गोली मारकर हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, परिजनों ने दोस्त पर लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले में एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में सोमवार रात को हुई. मृतक की पहचान तपस्वी कुमार के रूप में की गई है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले में एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में सोमवार रात को हुई. मृतक की पहचान तपस्वी कुमार के रूप में की गई है. उसके सीने में बाईं ओर गोली लगी. शुरुआती जांच में तपस्वी को उसके दोस्तों के द्वारा ही मौत के घाट उतारने की बात सामने आ रही है.

ऐसा बताया जा रहा है कि हत्या से कुछ देर पहले तपस्वी का पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त शिवम कुमार से फोन पर झगड़ा हुआ था. इसके कुछ देर बाद उसकी हत्या कर दी गई. बता दें कि एक हीं घर में यह दूसरी घटना है मृतक के पिता की भी चार साल पहले गोली मारकर हत्या की गई थी.

एक दिन पहले दोस्त से हुई थी गाली-गलौज

मृतक की मां संजू देवी का कहना है कि सोमवार रात करीब 9 बजे पड़ोस में रहने वाले शिवम कुमार ने शराब के नशे में फोन कर तपस्वी के साथ गाली-गलौज की थी. शिवम और तपस्वी दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं. कुछ देर बाद तपस्वी घर से बाहर निकला. फिर घर से 200 मीटर की दूरी पर उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Also Read: खगड़िया में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बता दें कि तपस्वी की मौत के बाद उसकी मां और छोटे भाई नीतीश कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक ने चंडी स्थान सनी टोला निवासी एक लड़की से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन