बरियारपुर ने पहाड़पुर को 8 विकेट से हराया, राहुल बने मैन ऑफ द मैच

Updated at : 02 Mar 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बरियारपुर ने पहाड़पुर को 8 विकेट से हराया, राहुल बने मैन ऑफ द मैच

टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पैरू मंडल टोला बरियारपुर का मुकाबला पहाड़पुर जूनियर टीम से हुआ.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के पहाड़पुर स्थित सुगवा मैदान पर लायंस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से खेले जा रहे जिलास्तरीय पहाड़पुर विलेज कप के टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पैरू मंडल टोला बरियारपुर का मुकाबला पहाड़पुर जूनियर टीम से हुआ. इस मुकाबले में बरियारपुर ने पहाड़पुर को 8 विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़पुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रनों का लक्ष्य बरियारपुर के समक्ष रखा. जिसमें काजल ने 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन और सौरभ ने 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 34 रनों का योगदान दिया. बरियारपुर की ओर से गेंदबाजी में बिहारी और सिंटू ने एक-एक विकेट झटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरियारपुर की टीम 11.1 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिये. जिसमें राहुल ने 10 छक्के और 3 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 85 रनों की पारी खेली. नीतीश ने 7 छक्के और 2 चौके की मदद से आक्रामक 51 रन बनाए. पहाड़पुर की ओर से गेंदबाजी में सत्यम और समरजीत ने 1-1 विकेट चटकाए. बेहतरीन प्रदर्शन के किए बरियारपुर के राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पीयूष सिंह तोमर ने दिया. मैच में अंपायर की भूमिका अनुज सिंह एवं सोनू ने निभाई. जबकि आंखों देखा हाल धर्मेंद्र और शानू ने सुनाया. स्कोरिंग छोटू कर रहे थे. मौके पर चंदन, अंकित, अंशु, गुलशन सहित सैकड़ों खेलप्रेमी दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन