ePaper

घर-घर जाकर मतदान के लिए किया जागरूक

Updated at : 23 Oct 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदान के लिए किया जागरूक

प्रभावशाली नारों के माध्यम से जन-जन को मतदान के प्रति प्रेरित किया

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीविका दीदियां ने चलाया जागरूकता अभियान सहरसा विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सत्तरकटैया प्रखंड के ग्राम जरसैन स्थित मध्य विद्यालय गोबरगढ़ा प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना रहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने की. इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आयी दो सौ से अधिक जीविका दीदियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया. जीविका दीदियों ने पहले मतदान, फिर जलपान एवं एक वोट, एक जिम्मेदारी जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से जन-जन को मतदान के प्रति प्रेरित किया. विद्यालय परिसर में आयोजित हस्ताक्षर अभियान, आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा. दीदियों ने सामूहिक रूप से मतदान करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली. डीपीएम जीविका श्लोक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी संभव है जब हर पात्र मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. उन्होंने जीविका दीदियों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें एवं महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें. उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है. जीविका की दीदियां जिस तरह से पूरे जिले में मतदाता जागरूकता की अलख जगा रही हैं, वह सराहनीय है. महिलाओं की सहभागिता से निश्चित रूप से इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. डीआरडीए निदेशक ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत ऐसे आयोजन समाज में लोकतंत्र के प्रति आस्था को और मजबूत करते हैं. इस मौके पर जीविका दीदियों ने दीप और कैंडल जलाकर लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन