रंगोली बना पृथ्वी को सुंदर बनाने व जल संरक्षण का लिया संकल्प

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
रंगोली बना पृथ्वी को सुंदर बनाने व जल संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस को संस्कार भारती ने भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया.

विज्ञापन

मुंगेर. विश्व पृथ्वी दिवस को संस्कार भारती ने भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया. इस अवसर पर इकाई के सदस्य रंगोली सजाकर आसपास साफ-सफाई किये और इस धरा को सुंदर बनाने का संकल्प लिया. इसके तहत सोझी घाट स्थित गंगा तट पर इकाई के कलाकार सुजीत कुमार गुप्ता, मंजू कुमारी, अदिति और जागृति के द्वारा रंगोली बनायी गयी. प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार पोद्दार ने बताया कि अखिल भारतीय भू अलंकरण विधा संयोजक रघुराज देशपांडे द्वारा रचित इस वर्ष के रंगाेली में स्वरूप लक्ष्मी नारायण कमल प्रदर्शित किया गया. साथ ही पर्यावरण रक्षा का संदेश देने के लिये पानी के प्रतीक रूप नीले रंग पर लटकाई घंटा, अपने घंटा-नाद से हमें पानी बचाने के लिए जागृत किया गया. उन्होंने बताया कि रंगोली को पूरा करते हुए अर्धवर्तुलाकार रचना में सफेद बिंदुओं की शृंखला का उपयोग किया गया. जो कि पानी के एक एक बूंद का महत्व सूचित करता है. मौके पर प्रांतीय मातृशक्ति अरविंदर कौर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कौशल पाठक, रितेश कुमार, उपाध्यक्ष महेश अंजना, कोषाध्यक्ष स्वप्ना पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन