एथलेटिक क्लब ने चक्रधरपुर झारखंड को हराया

खेल के 10 वें मिनट में जमालपुर के जर्सी नंबर 16 मो. सादिक ने पहले गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी.
जमालपुर. जमालपुर के जेएसए ग्राउंड में चल रहे पांचवे अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को आयोजक 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चक्रधरपुर झारखंड की टीम को 6-1 से पराजित कर दिया. खेल के 10 वें मिनट में जमालपुर के जर्सी नंबर 16 मो. सादिक ने पहले गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी. इसके बाद चक्रधरपुर के जर्सी नंबर 4 शुभम तांती ने मैदानी गोलकर दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया. जिसके बाद 11 स्टार ने आक्रमण को तेज किया और खेल के 32 में मिनट में और 36 में मिनट में जमालपुर के मो. सादिक ने दो लगातार गोल कर टूर्नामेंट का पहली हैट्रिक बनाया. इसके बाद मैच के 61 मिनट में सागर ने चौथा गोल किया. जबकि 63 मिनट में नीतीश ने पांचवा गोल किया. खेल के अंतिम मिनट में मो. सादिक ने गोल कर टीम को 6-1 की बढ़त दिला दी. जिसके बाद 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर की टीम विजयी घोषित हुयी. इससे पहले मुख्य अतिथि फुटबॉल महेश हेंब्रम, विनोद कुमार, एवं प्रहलाद रावत के साथ मैदान में जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. निर्णायक की भूमिका में संतोष कुमार, शिवव्रत गौतम, मनीष कुमार और मो. सलाम थे. इधर अब बुधवार को मणिपुर फुटबॉल क्लब का मुकाबला चक्रधरपुर झारखंड की टीम के साथ होगा. मौके पर संजय सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, मिथुन कुमार, संतोष कुमार, दिलीप हेंब्रम, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










