आठ माह से लंबित वेतन की मांग को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

Published by :AMIT JHA
Published at :17 Apr 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
आठ माह से लंबित वेतन की मांग को लेकर आशा ने किया प्रदर्शन

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के राज्य कमेटी के आह्वान पर आठ माह से लंबित वेतन की मांग को लेकर आक्रोशित आशा कार्यकर्ता/ फैसिलेटर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के राज्य कमेटी के आह्वान पर आठ माह से लंबित वेतन की मांग को लेकर आक्रोशित आशा कार्यकर्ता/ फैसिलेटर ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी पर प्रदर्शन किया. जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में आशा व फैसिलेटरों के प्रदर्शन का नेतृत्व संघ की नेत्री ऊषा देवी ने किया. उन्होंने प्रदर्शनकारी आशा व आशा फैसिलेटरों से कहा कि हमलोग अल्प वेतन भोगी है. बावजूद लंबी अवधि से भुगतान नहीं होने से हमारे समक्ष आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो जाती है. मेहरुन्निसा ने कहा कि आशा व फैसिलेटरों का रिटायरमेंट उम्र सीमा 65 वर्ष हो. साथ ही सरकार रिटायरमेंट पैकेज के साथ पेंशन लागू करे. इस दौरान आशा व फैसिलेटरों ने अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री बिहार के नाम ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा. जिसमें आशाओं ने कहा कि यदि 30 अप्रैल तक आशा व फैसिलेटरों के बकाये राशि का भुगतान नहीं होता है तो 1 से 10 मई तक आशा कार्यकर्ता / फैसिलेटर कार्य का बहिष्कार करेगी. शिष्टमंडल में कल्याणी देवी, रंजनी देवी, मधु कुमारी, फूलवती देवी, महासंघ गोपगुट के मुख्य संरक्षक सतीश प्रसाद सतीश, गीता देवी, संचित कुमारी आदि शामिल थी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन