पटना में आयोजित समागम में शामिल होंगी आशा

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ जिला शाखा की बैठक गुरुवार को सदर अस्पताल में हुयी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा देवी ने की
मुंगेर. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ जिला शाखा की बैठक गुरुवार को सदर अस्पताल में हुयी, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उषा देवी ने की, जहां दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनेवाले बदलो बिहार समागम को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं से शामिल करने का आह़्वान किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने आशा कार्यकर्ता को 15 सौ रुपये मानदेय की घोषणा की थी, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया है. बदलो बिहार समागम में आशा कार्यकर्ता अपनी मांग को जोरदार ढंग से उठाएंगी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो मार्च की सुबह पटना इंटरसिटी से सभी आशा कार्यकर्ता एक साथ रवाना होंगी. मौके पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के सतीश प्रसाद सतीश, जिला सचिव जूली कुमारी, कल्याणी कुमारी, फूलवती कुमारी, रानी, मैरूनिशा, मधु कुमारी सहित अन्य मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




