ePaper

पीएचडी में नामांकन - 30 अप्रैल तक राशि वापस लेने को लेकर करें आवेदन

Updated at : 20 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचडी में नामांकन -  30 अप्रैल तक राशि वापस लेने को लेकर करें आवेदन

एमयू ने अपने पीएचडी में नामांकन के समय अधिक आवेदन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त राशि वापस करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसके तहत विश्वविद्यालय ने 30 अप्रैल तक अधिक आवेदन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों से राशि वापस लेने को लेकर आवेदन मांगा है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने पीएचडी में नामांकन के समय अधिक आवेदन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त राशि वापस करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. जिसके तहत विश्वविद्यालय ने 30 अप्रैल तक अधिक आवेदन शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों से राशि वापस लेने को लेकर आवेदन मांगा है. डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पैट-2023 में आवेदन प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा पहले सामान्य कोटि के लिये 3 हजार तथा आरक्षण कोटि के लिये 2,500 रूपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था. जिसे बाद में घटाकर सामान्य कोटि के लिये 1,500 तथा आरक्षण कोटि के लिये 1,300 रूपये किया गया. जिसे लेकर वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा आवेदन के समय अधिक राशि जमा की गयी है. वैसे विद्यार्थी अतिरिक्त राशि वापस लेने के लिये 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर के साथ बैंक पासबुक की छाया प्रति तथा पेमेंट स्लिप डीएसडब्लूय कार्यालय में जमा करायेंगे.

26 अप्रैल तक स्नातक पार्ट-3 में नामांकन का मौका

मुंगे. एमयू ने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में पार्ट-2 की परीक्षा में पास व प्रमोटेड विद्यार्थी 26 अप्रैल तक नामांकन ले सकते हैं. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन