ePaper

वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, बरात लेकर लौटा दुल्हा

Updated at : 24 Apr 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, बरात लेकर लौटा दुल्हा

दुल्हन कपड़ा बदलने के बहाने दूसरे घर गई और अपने प्रेमी संग फरार हो गई.

विज्ञापन

असरगंज

आज के युवा प्रेमी शुभ कार्य को अशुभ बनाने में तनिक भी संकोच नहीं कर रहे हैं. मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत के सती स्थान गांव की है. जहां बुधवार की देर रात एक शादी समारोह में वरमाला की रश्म पूरी होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी प्रसंग फरार हो गई और काफी हंगामे के बीच दुल्हा बरात लेकर वापस लौट गया.

कपड़ा बदलने के बहाने दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार

जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव से बुधवार की देर रात असरगंज के सती स्थान गांव बारात आई थी. बारात में वर-वधु पक्षों के परिजनों द्वारा समधी मिलन किया गया और उसके बाद दुल्हा को वरमाला स्टेज पर लाया गया. स्टेज पर दुल्हा व दुल्हन के बीच वरमाला एवं मिठाई खिलाने की रश्म पूरी की गई. इसके बाद दुल्हन कपड़ा बदलने के बहाने दूसरे घर गई और अपने प्रेमी संग फरार हो गई. वहीं दुल्हा व उसके परिजन शादी के लिए बने मंडप पर दुल्हन का इंतजार करते रहे गये. लेकिन दुल्हन मंडप पर नहीं पहुंची.

बिना शादी किये दुल्हा बरात लेकर वापस लौटा

दुल्हन के फरार होने की जानकारी मिलते ही वर पक्ष आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना पर डायल 112 की गश्ती पुलिस भी सती स्थान गांव पहुंची और आक्रोशित वर पक्ष को शांत कराया. इसके बाद दूल्हा बिना शादी किये ही बरात लेकर वापस लौट गया. मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि एक साल पूर्व लड़की नेहा की शादी तय हुई थी. रिश्तेदारों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि शादी के दिन लड़की यह कदम उठाएगी और सारी इज्जन मिट्टी में मिला देगी. घटना के बाद शादी का माहौल सन्नाटा में बदल गया. वहीं वधु पक्ष के रिश्तेदार भी शुभ कार्य को अशुभ बताते हुए अपने-अपने घर लौट गये. घटना को लेकर लड़की के पिता अजय मंडल ने असरगंज थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में असरगंज पुलिस ने शक के आधार पर चाफा गांव के एक युवक से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन