ePaper

आयुष्मान कार्ड बनाने को आज से चलेगा तीन दिवसीय अभियान

Updated at : 25 May 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने को आज से चलेगा तीन दिवसीय अभियान

आयुष्मान कार्ड बनाने को आज से चलेगा तीन दिवसीय अभियान

विज्ञापन

– इस दौरान 90 हजार लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का रखा गया है लक्ष्य

प्रतिनिधि, मुंगेर

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में सोमवार से आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर स्पेशल ड्राइव शुरू किया जा रहा है. यह अभियान 28 मई तक चलेगा. इस दौरान जिले में 90 हजार लाभुकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आयुष्मान भारत योजना जिला समन्वयक ज्योति कुमारी ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड निर्माण को लेकर 26 से 28 मई के बीच तीन दिन विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय शिविर के दौरान वैसे राशन कार्डधारी तथा 70 आयु वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड विशेष ड्राइव मोड में बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके लिये आयुष्मान मित्र, आशा तथा डिजिटल काउंटर को जिम्मेदारी दी गयी है. जिला समन्वयक ने बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान जिले में कुल 90 हजार लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें जिले के 9 प्रखंडों में प्रत्येक को 10-10 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान जीविका दीदियों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी गयी. साथ ही सभी जनवितरण प्रणाली केंद्र, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों तथा सीएसपी सेंटर पर आयुष्मान कार्ड बनाना है. स्पेशल ड्राइव के दौरान 70 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को केवल आधार कार्ड लेकर आना है. जबकि अन्य लाभुकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये आधार कार्ड तथा राशन कार्ड लेकर आना होगा.

जिले में 6.92 लाख लाभुक आयुष्मान कार्ड से वंचित

बता दें कि सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को एक साल पहले ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा गया है. वहीं इसमें अब साल 2011 की जनगणना में शामिल लाभुकों के साथ राशन कार्डधारियों का भी आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाना जाना है. जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 11 लाख 42 हजार 053 लाभुक है. जिसमें अबतक कुल 4 लाख 49 हजार 268 लाभुकों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है. जबकि अबतक कुल 6 लाख 92 हजार 785 लाभुक आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन