ओपीडी में चिकित्सक से भिड़ा मरीज, बनी हंगामें की स्थिति

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
ओपीडी में चिकित्सक से भिड़ा मरीज, बनी हंगामें की स्थिति

चिकित्सक द्वारा बिना बीमारी बताये जांच लिखने से मना करने पर चिकित्सक से उलझ गया.

विज्ञापन

मुंगेर सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड में संचालित ओपीडी सेवा में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी और हंगामें की स्थिति बन गयी. जब एक मरीज बिना बीमारी बताये चिकित्सक पर जांच लिखने का दवाब डालने लगा. हलांकि इस बीच ओपीडी में तैनात चिकित्सक व सुरक्षाकर्मियों ने वहां पहुंचकर मामले को शांत कराया. दरअसल मंगलवार को ओपीडी में फिजिशियन के रूप में डा. शशिधर मरीजों का इलाज कर रहे थे. इसी दौरान एक मरीज उनके पास पहुंचा और उनसे जांच लिखने को कहने लगा. जबकि डा. शशिधर ने मरीज से पहले बीमारी बताने तथा उसके अनुसार जांच लिखने की बात कही. लेकिन मरीज चिकित्सक पर केवल जांच लिखने का दवाब डालने लगा. वहीं चिकित्सक द्वारा बिना बीमारी बताये जांच लिखने से मना करने पर चिकित्सक से उलझ गया. इस बीच हंगामें की स्थिति बन गयी. जिसके बाद ओपीडी में तैनात चिकित्सक डा. असीम, डा. हर्षवर्धन, डा. पुतुल कुमार, डा. प्रमिला आदि वहां पहुंचे और उक्त मरीज को समझा कर मामला शांत कराया. अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमन कुमार ने बताया कि कई बार मरीज खुद के अनुसार ही जांच लिखने का दवाब डालते हैं. जिससे इस प्रकार की स्थिति बनती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन