ePaper

तारापुर विस में एनडीए व महागठबंधन में आमने-सामने की लड़ाई

Updated at : 31 Oct 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
तारापुर विस में एनडीए व महागठबंधन में आमने-सामने की लड़ाई

विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान का चुनाव प्रचार पूरे परवान पर हैं.

विज्ञापन

मुंगेर (तारापुर) विधानसभा चुनाव 2025

तारापुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान का चुनाव प्रचार पूरे परवान पर हैं. तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी तरह जुटे हैं. हालांकि इस चुनाव में विकास बनाम विनाश को लेकर जहां एनडीए प्रचार कर रही हैं. वहीं महागठबंधन एक ही परिवार से नेता नहीं चुनने की बात कर रहा है.

तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भले ही एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई में दोनों प्रत्याशी विकास की बात कर रहे हो, लेकिन आम लोगों का विचार इससे इतर हैं. वे न तो एनडीए और न ही महागठबंधन के उम्मीदवार को देख रहे हैं. उन्हें तारापुर का विकास ही अपने प्रत्याशी की पहली प्राथमिकता दिख रही है. इधर महागठबंधन के प्रत्याशी बनिया समाज से आते हैं और उन्हें इस चुनाव में अपने समाज पर भरोसा है, जबकि कुशवाहा समाज किसी कीमत पर इस सीट को खोना नहीं चाहते हैं. हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह के असरगंज में सभा होने के बाद तारापुर के मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इधर तारापुरवासी जात-पात एवं धर्म मजहब से ऊपर उठकर जिस प्रकार शकुनी चौधरी पर अपना विश्वास जताया था. उसी प्रकार सम्राट चौधरी पर भी भरोसा करने का प्रयास भले कर रहे हो, लेकिन क्षेत्र का विकास ही यहां के मतदाताओं की पहली और आखिरी प्राथमिकता है. हालांकि जीत किसकी होगी यह तो 14 नवंबर को ही पता चल पायेगा, लेकिन वर्तमान में तारापुर विधान सभा का चुनावी माहौल काफी गर्माहट भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन