पांच मिनीगन फैक्टरियों का खुलासा, एक धराया

Updated at :14 Feb 2017 6:59 AM
विज्ञापन
पांच मिनीगन फैक्टरियों का खुलासा, एक धराया

नक्सलियों के संरक्षण में चल रही थी मिनीगन फैक्टरी मोटरसाइकिल भी जब्त मुंगेर : नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड पहाड़ पर सोमवार की अहले सुबह मुंगेर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में पांच मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया गया. पुलिस ने वहां से खदेड़ कर एक कारीगर को गिरफ्तार किया, जबकि पांच हथियार निर्माता व कारोबारी अंधेरा, […]

विज्ञापन

नक्सलियों के संरक्षण में चल रही थी मिनीगन फैक्टरी

मोटरसाइकिल भी जब्त
मुंगेर : नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड पहाड़ पर सोमवार की अहले सुबह मुंगेर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में पांच मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया गया. पुलिस ने वहां से खदेड़ कर एक कारीगर को गिरफ्तार किया, जबकि पांच हथियार निर्माता व कारोबारी अंधेरा, पहाड़ व जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शामपुर थाना क्षेत्र के ऋषिकुंड पहाड़ पर बड़े पैमाने पर हथियार का निर्माण किया जा रहा है. एएसपी अभियान राणा नवीन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जब छापेमारी की गयी तो पहाड़ पर पांच मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया गया. जहां से एक देसी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, पांच वेश मशीन, तीन बैरल, साइकिल फ्रेम सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. मौके पर से एक मोटरसाइकिल व एक साइकिल भी पुलिस ने जब्त किया.
पुलिस को देख कर हथियार निर्माता भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर श्रीमंत कुमार को गिरफ्तार किया. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह गांव का रहने वाला है, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मो बिल्ला, मो सबरो, मो जाबिन, मो मिंटू व शामपुर थाना क्षेत्र के जवायत गांव निवासी अनिल बनवार अंधेरा, पहाड़ व जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा हथियार निर्माण के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. जिसके कारण हथियार निर्माता ने ठिकाना बदल लिया और दुर्गम स्थान पर हथियार बनाने के लिए चिह्नित किया. नक्सलियों के संरक्षण में ही ऋषिकुंड पहाड़ पर हथियार का निर्माण कार्य चल रहा था.
श्रीमंत पहले भी जा चुका है जेल
एसपी ने बताया कि श्रीमंत कुमार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने वर्ष 2011 में भी दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था. जबकि मो बिल्ला, जाबिर व अन्य भी पहले हथियार निर्माण व तस्करी में जेल जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन