169 बोतल शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Updated at :10 Feb 2017 6:28 AM
विज्ञापन
169 बोतल शराब जब्त, चार गिरफ्तार

कार्रवाई. सितुहार व सिंहपुर में अवैध रूप से चल रही दो भट्ठियों को किया ध्वस्त बरियारपुर व हवेली खड़गपुर में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुिलस ने 144 बोतल विदेशी व 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया. जबकि इस दौरान चार कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों को जेल […]

विज्ञापन

कार्रवाई. सितुहार व सिंहपुर में अवैध रूप से चल रही दो भट्ठियों को किया ध्वस्त

बरियारपुर व हवेली खड़गपुर में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुिलस ने 144 बोतल विदेशी व 25 लीटर महुआ शराब जब्त किया. जबकि इस दौरान चार कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया.
बरियारपुर/हवेली खड़गपुर : शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बुधवार की देर शाम मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक ओर जहां बरियारपुर पुलिस ने 144 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, वहीं हवेली खड़गपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर महुआ शराब निर्माण की भट्टियों को ध्वस्त किया और 25 लीटर महुआ शराब बरामद किया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
बरियारपुर थानाध्यक्ष अभिनव दुबे ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन रोड में छापेमारी की. जहां से पड़िया निवासी अशोक मंडल को गिरफ्तार किया गया. वह साहेबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से बरियारपुर स्टेशन पर कई बोरा बैर लेकर उतरा था. बैर के बोरा में ही शराब का कार्टून था. पुलिस ने जब बोरे को खोल कर उसकी तलाशी ली तो उसमें आइबी कंपनी के 750 एमएल का 12 बोतल, 375 एमएमल का 24, 180 एमएल का 96 एवं आरएस कंपनी के 750 एमएल के 12 बोतल शराब बरामद किया गया. अशोक ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल के आजिमगंज से शराब व बैर खरीद कर बोरे में बंद किया. जिसे अप वर्द्धमान ट्रेन से बरियारपुर स्टेशन पर उतारा और सड़क मार्ग से घर ले जा रहा था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इधर खड़गपुर थाना पुलिस ने सितुहार और सिंहपुर गांव में छापेमारी कर दो शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया. जहां से 25 लीटर अबैध शराब, 32 किलोग्राम महुआ शराब नष्ट किया गया व 80 किलो महुआ बरामद करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापेमारी का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खां कर रहे थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में सिंहपुर निवासी डबलू चौधरी व अर्जुन चौधरी और सितुहार निवासी दयाल मांझी को गिरफ्तार किया गया. उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन