व्यवसायी से सात किलो चांदी के जेवरात छीने

मुंगेर : मुंगेर-जमालपुर पथ में नौलक्खा के समीप मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने बनारस के एक व्यवसायी से सात किलो चांदी के जेवर छीन लिये. घटना उस समय हुई जब बनारस के व्यवसायिक प्रतिष्ठान हरिओम ट्रेडर्स के कर्मचारी लक्ष्मीकांत शुक्ला मुंगेर के जेवरात दुकानों में चांदी के बने जेवरातों की आपूर्ति कर मुंगेर से […]
मुंगेर : मुंगेर-जमालपुर पथ में नौलक्खा के समीप मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने बनारस के एक व्यवसायी से सात किलो चांदी के जेवर छीन लिये. घटना उस समय हुई जब बनारस के व्यवसायिक प्रतिष्ठान हरिओम ट्रेडर्स के कर्मचारी लक्ष्मीकांत शुक्ला मुंगेर के जेवरात दुकानों में चांदी के बने जेवरातों की आपूर्ति कर मुंगेर से जमालपुर जा रहा था. इसी दौरान साथ में ऑटो पर बैठे युवक ने उससे बैग छीन लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. अब तक अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










