सज-धज कर तैयार है सीताकुंड माघी मेला, आज होगा उद्घाटन

मुंगेर : एक माह तक चलनेवाले राज्यव्यापी माघी मेला का शुभारंभ गुरुवार को होगा. इसे लेकर प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल सीताकुंड सज-धज कर तैयार हो चुका है. उद्घाटन से पूर्व जहां सीताकुंड के मुख्य कुंड सहित राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न कुंड की साफ-सफाई व रंग-रोगन कर दिया गया है़ वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामधुन […]
मुंगेर : एक माह तक चलनेवाले राज्यव्यापी माघी मेला का शुभारंभ गुरुवार को होगा. इसे लेकर प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल सीताकुंड सज-धज कर तैयार हो चुका है. उद्घाटन से पूर्व जहां सीताकुंड के मुख्य कुंड सहित राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न कुंड की साफ-सफाई व रंग-रोगन कर दिया गया है़ वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामधुन के आयोजन की भी तैयारी पूरी हो चुकी है़ मंदिर परिसर के बाहर फर्नीचरों के दुकान तथा नाश्ता, खिलौना व श्रृंगार वस्तुओं के भी स्टॉल सज चुके हैं. इस बार सीताकुंड के मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










