पीएनबी का कर्मचारी अविनाश लापता

Updated at :08 Feb 2017 3:30 AM
विज्ञापन
पीएनबी का कर्मचारी अविनाश लापता

पत्नी ने तारापुर थाने को दी लिखित सूचना तारापुर : पंजाब नेशनल बैंक बिच्छीचांचर में पदस्थापित कर्मचारी अविनाश आनंद सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. वह अपने तारापुर स्थित किराये के मकान से बैंक के लिए निकला था. किंतु बैंक नहीं पहुंचा और वापस घर भी नहीं लौटा है. काफी खोजबीन के बाद […]

विज्ञापन

पत्नी ने तारापुर थाने को दी लिखित सूचना

तारापुर : पंजाब नेशनल बैंक बिच्छीचांचर में पदस्थापित कर्मचारी अविनाश आनंद सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया. वह अपने तारापुर स्थित किराये के मकान से बैंक के लिए निकला था. किंतु बैंक नहीं पहुंचा और वापस घर भी नहीं लौटा है. काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को उसकी पत्नी प्रियंका झा ठाकुर ने इस संदर्भ में तारापुर थाने में लिखित सूचना दी है. पुलिस बैंककर्मी अविनाश की सरगरमी से तलाश कर रही है. बांका जिले के शंभुगंज कदराचक निवासी अविनाश आनंद तारापुर के मोहनगंज मुहल्ले में किराये के मकान में रहता है. साथ ही वह बिच्छीचांचर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पदस्थापित है. वह तारापुर से ही प्रतिदिन बैंक आता-जाता था. पत्नी प्रियंका का कहना है कि सोमवार को उसके पति सुबह 08:15 बजे बैंक के लिए निकले थे.
उन्हीं के पास बैंक का चाबी भी था. किंतु वे बैंक नहीं पहुंचे. 10:30 बजे बैंक के शाखा प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक ने उन्हें फोन कर पूछा कि अविनाश अभी तक बैंक क्यों नहीं आया है. कई दफे बैंक शाखा से मेरे पति के संबंध में जानकारी मांगी गयी. अपने ससुराल के लोगों के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर भी जानकारी ली. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा. इस संदर्भ में तारापुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन