मरीजों की सुविधा के लिए लगाये गये हैं अत्याधुनिक संयंत्र
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Feb 2017 2:04 AM
विज्ञापन

तीन बार हो चुका है आइसीयू का उद्घाटन मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में पिछले एक दशक में तीन बार आइसीयू का उद्घाटन किया जा चुका है. लेकिन यह चालू नहीं हो पाया. इस बार मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा एवं जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह इसे हर हाल में चालू करना चाहते हैं. […]
विज्ञापन
तीन बार हो चुका है आइसीयू का उद्घाटन
मुंगेर : मुंगेर सदर अस्पताल में पिछले एक दशक में तीन बार आइसीयू का उद्घाटन किया जा चुका है. लेकिन यह चालू नहीं हो पाया. इस बार मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा एवं जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह इसे हर हाल में चालू करना चाहते हैं. पूर्व में 27 फरवरी 2015 को तत्कालीन जिलाधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने आइ अस्पताल के समीप आइसीयू का उद्घाटन किया था. किंतु बदहाल व्यवस्था के कारण वह चालू नहीं हो पाया. गत वर्ष प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान इस बात पर गंभीर चिंता जतायी थी कि मुंगेर मुख्यालय में पूरी व्यवस्था रहने के बावजूद आइसीयू काम नहीं कर रहा. लोगों में उम्मीद है कि इस बार यहां के लोगों को आइसीयू का लाभ मिलेगा और उन्हें गभीर स्थिति में पटना व भागलपुर दौड़ लगाने से भी निजात मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










