साढ़े तीन किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Feb 2017 2:04 AM
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर-पटना मुख्य मार्ग करबल्ला के समीप रविवार को मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को साढ़े तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक कसिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा घाट निवासी लाल महतो का पुत्र दिलीप कुमार है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर-पटना मुख्य मार्ग करबल्ला के समीप रविवार को मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को साढ़े तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक कसिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा घाट निवासी लाल महतो का पुत्र दिलीप कुमार है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर किसी को डिलेवरी देने जा रहा है. पुलिस ने मुंगेर-पटना मुख्य मार्ग करबल्ला के समीप जाल बिछाया. इस दौरान एक युवक पैदल एक पैकेट लेकर आ रहा था. जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. जिसमें साढ़े तीन किलो गांजा था. एसपी ने बताया कि दिलीप कुमार गांजा का कारोबार करता है और वह गांजा को बेचने के लिए जा रहा था. इसके पास वह बेचने जा रहा था.
पुलिस उसकी तालाश कर रही है. विदित हो कि शराबबंदी के बाद गांजा की तस्करी व बिक्री बढ़ गयी है. अब की छापेमारी में 215 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है. जबकि इस मामले में महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को गांजा के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










