खिली धूप, तापमान में होगी बढ़ोतरी

मुंगेर : पिछले चार दिनों के बाद शनिवार को खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है़ मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की संभावना है़ मौसम खुशनुमा रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकले़ […]
मुंगेर : पिछले चार दिनों के बाद शनिवार को खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है़ मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की संभावना है़ मौसम खुशनुमा रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकले़ सुबह से ही धूप खिली हुई थी, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया़ वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रही़
तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को जहां कनकनी से थोड़ी राहत मिली, वहीं पछुआ हवा में भी नरमी पायी गयी़ इसके अलावा लोगों को कोहरे से भी निजात मिली़ जिससे यातायात सेवाओं को भी बड़ी राहत मिली़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










