खिली धूप, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Updated at :05 Feb 2017 5:20 AM
विज्ञापन
खिली धूप, तापमान में होगी बढ़ोतरी

मुंगेर : पिछले चार दिनों के बाद शनिवार को खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है़ मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की संभावना है़ मौसम खुशनुमा रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकले़ […]

विज्ञापन

मुंगेर : पिछले चार दिनों के बाद शनिवार को खिली धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. इससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है़ मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी की संभावना है़ मौसम खुशनुमा रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकले़ सुबह से ही धूप खिली हुई थी, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया़ वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रही़

तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को जहां कनकनी से थोड़ी राहत मिली, वहीं पछुआ हवा में भी नरमी पायी गयी़ इसके अलावा लोगों को कोहरे से भी निजात मिली़ जिससे यातायात सेवाओं को भी बड़ी राहत मिली़

कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है़ जिससे मौसम और भी खुशनुमा हो जायेगा़ हालांकि सोमवार को हल्की बूंदाबंदी की आशंका है, किंतु इससे तापमान पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगी़ उन्होंने बताया कि मौसम अपना मिजाज बदल रहा है़ ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है़
अगले पांच दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
5 फरवरी 27 12 डिग्री सेल्सियस
6 फरवरी 28 14 डिग्री सेल्सियस
7 फरवरी 27 12 डिग्री सेल्सियस
8 फरवरी 27 13 डिग्री सेल्सियस
9 फरवरी 28 13 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन