जिप अध्यक्ष व मेयर के वाहन से हटायी लाल बत्ती
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Feb 2017 8:51 AM
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने समाहरणालय के सामने दोनों वाहनों से वसूला जुर्माना मुंगेर : अनाधिकृत रूप से लाल बत्ती का उपयोग करते हुए मुंगेर जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी एवं मुंगेर नगर निगम की महापौर कुमकुम देवी के वाहन से शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर लाल बत्ती उतारी गयी और दोनों वाहनों से जुर्माना भी वसूला […]
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने समाहरणालय के सामने दोनों वाहनों से वसूला जुर्माना
मुंगेर : अनाधिकृत रूप से लाल बत्ती का उपयोग करते हुए मुंगेर जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी एवं मुंगेर नगर निगम की महापौर कुमकुम देवी के वाहन से शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर लाल बत्ती उतारी गयी और दोनों वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. यह कार्रवाई जिला परिवहन विभाग द्वारा उस समय की गयी जब जिप अध्यक्ष व मेयर लाल बत्ती लगे वाहन से समाहरणालय पहुंची थीं. समाहरणालय में प्रशासनिक स्तर पर बिहार दिवस व अंग महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी.
जिप अध्यक्ष व महापौर के वाहन पर जुर्माना
जिप अध्यक्ष पिंकी देवी तथा नगर निगम मुंगेर की महापौर कुमकुम देवी शुक्रवार को एक बैठक में भाग लेने समाहरणालय पहुंचीं. जिप अध्यक्ष के वाहन संख्या- BR 08P- 3288 तथा महापौर के वाहन संख्या- BR 01 PG- 0369 पर लालबत्ती लगी देख जिला परिवहन पदाधिकारी नजीर अहम ने एमवीआई संजय कुमार को फोन पर सूचना दी कि इन दोनों वाहन पर अनधिकृत रूप से लालबत्ती लगी हुई है़ अत: दोनों वाहन पर अविलंब जुर्माना लगाया जाये़ सूचना मिलते ही एमवीआई अपने दल बल के साथ समाहरणालय के समीप पहुंच गये़
उन्होंने मौके पर मौजूद जिप अध्यक्ष के वाहन चालक लक्ष्मी यादव तथा महापौर के वाहन चालक संजीव रंजन से 100-100 रुपये का जुर्माना वसूल किया तथा दोनों वाहनों के ऊपर से लाल बत्ती भी हटवा दी.
कहते हैं जिला परिवहन पदाधिकारी
जिला परिवहन पदाधिकारी नजीर अहमद ने बताया कि जिप अध्यक्ष तथा महापौर को कई बार लाल बत्ती उतार लेने को कहा जा चुका था़ बावजूद दोनों ने ऐसा नहीं किया, इस कारण सबके सामने उसके वाहनों से लाल बत्ती उतार कर जुर्माना वसूला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










