निरंजनानंद को पद्म भूषण सम्मान का जश्न मना रहे हैं मुंगेर निवासी

Updated at :27 Jan 2017 10:43 PM
विज्ञापन
निरंजनानंद को पद्म भूषण सम्मान का जश्न मना रहे हैं मुंगेर निवासी

पटना (मुंगेर) : बिहार में मुंगेर के निवासी बिहार योग भारती के प्रमुख स्वामी निरंजनानंद सरस्वती को पद्म भूषण सम्मान मिलने का जश्न मना रहे हैं. मुंगेर आयुक्त एनसी झा, पुलिस उप महानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा और जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह कल स्वामी निरंजनानंद से मिलने पहुंचे और उन्हें बधाई दी. बिहार योग भारती के […]

विज्ञापन

पटना (मुंगेर) : बिहार में मुंगेर के निवासी बिहार योग भारती के प्रमुख स्वामी निरंजनानंद सरस्वती को पद्म भूषण सम्मान मिलने का जश्न मना रहे हैं. मुंगेर आयुक्त एनसी झा, पुलिस उप महानिरीक्षक वरुण कुमार सिन्हा और जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह कल स्वामी निरंजनानंद से मिलने पहुंचे और उन्हें बधाई दी.

बिहार योग भारती के प्रबंध समिति के सचिव शशि भूषण वर्मा ने आज कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने अपना जीवन योग और केवल मुंगेर एवं बिहार नहीं बल्कि कई अन्य देशों में लोगों के स्वस्थ जीवनयापन के लिए समर्पित कर दिया है.” जिलाधिकारी ने कहा कि यह न केवल बिहार योग भारती बल्कि मुंगेर के नागरिकों के लिए भी बहुत सम्मान की बात है.

वर्मा ने कहा कि स्वामी निरंजनानंद का जन्म राजनांदगांव में 1960 में हुआ जो अब छत्तीसगढ़ में है. वह जब चार वर्ष के थे तब मुंगेर आश्रम आये थे और उन्होंने वापस घर जाने से इनकार कर दिया. स्वामी निरंजनानंद ने अपने अभिभावकों से कहा कि उनके भाग्य में मुंगेर में योग के जरिये मानवता की सेवा करना निर्धारित है. तमाम प्रलोभन दिये जाने के बावजूद भी वे मुंगेर में ही रहे.

स्वामी निरंजनानंद ने मुंगेर योगपीठ के प्रतिनिधि के तौर पर पूरे विश्व में प्रचार किया और उन्हें 1995 में उसका प्रमुख बना दिया गया. वर्मा ने बताया कि स्वामी निरंजनानंद सरस्वती नासा की एक समिति का हिस्सा थे जिसे यह सुझाना था कि योग किस तरह से अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष यात्रा के दौरान स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है.

स्वामी निरंजनानंद के नेतृत्व में मुंगेर योग भारती योग को बढावा देने के साथ ही बिहार एवं झारखंड में 25 हजार से अधिक गांवों में हजारों गरीब छात्रों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही उनमें रचनात्मकता को बढावा दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन