पानी टंकी से गिर कर शिक्षक की मौत

Updated at :25 Jan 2017 4:03 AM
विज्ञापन
पानी टंकी से गिर कर शिक्षक की मौत

मुंगेर : वासुदेवपुर मुहल्ला निवासी शिक्षक संजीव कुमार मिश्र की मौत पानी टंकी पर गिरने से मौत हो गयी. वे मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय मुफस्सिल में स्नातक कला शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. उनके निधन पर संवेदनाओं का तांता लगा है. शिक्षकों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. संजीव कुमार मिश्र मंगलवार […]

विज्ञापन

मुंगेर : वासुदेवपुर मुहल्ला निवासी शिक्षक संजीव कुमार मिश्र की मौत पानी टंकी पर गिरने से मौत हो गयी. वे मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय मुफस्सिल में स्नातक कला शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. उनके निधन पर संवेदनाओं का तांता लगा है. शिक्षकों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. संजीव कुमार मिश्र मंगलवार की सुबह अपने घर की छत पर लगे पानी टंकी में पाइप जोड़ने के लिए चढ़े. पाइप लगा कर जब वह बांस की सीढ़ी से टंकी से उतरने लगा. इसी दौरान वह सीढ़ी से सीधे छत पर गिर गये. इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गये. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. परिजन उन्हें पटना ले जा रहे थे कि रास्ते में लखीसराय के समीप शिक्षक ने दम तोड़ दिया. उनकी पत्नी और तीन पुत्री हैं. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों शिक्षक मृत शिक्षक के घर पहुंचे. परिजनों को ढांढ़स बंधाने का प्रयास कर रहे थे. शिक्षक उदय शंकर सिंह, मृत्यंजय कुमार, विजय कुमार, नवनीत विमल, अजय कुमार सिंह, परेश कुमार, विपिन कुमार, दिलीप यादव, अशोक सिन्हा उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन