कैद तीन अपराधियों पर सीसीए की अनुशंसा

Updated at :24 Jan 2017 4:32 AM
विज्ञापन
कैद तीन अपराधियों पर सीसीए की अनुशंसा

मुंगेर : जेल में बंद तीन अपराधियों के खिलाफ मुंगेर पुलिस ने सीसीए की अनुशंसा मुख्यालय से की है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी भोपट यादव, बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया निवासी गौतम मंडल एवं पातो मंडल के खिलाफ सीसीए की अनुशंसा […]

विज्ञापन

मुंगेर : जेल में बंद तीन अपराधियों के खिलाफ मुंगेर पुलिस ने सीसीए की अनुशंसा मुख्यालय से की है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरूदियारा निवासी भोपट यादव, बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया निवासी गौतम मंडल एवं पातो मंडल के खिलाफ सीसीए की अनुशंसा की गयी है.

विदित हो कि जेल में बंद तीनों अपराधी जेल से बाहर निकलने वाले हैं. गौतम व पातो मंडल कुख्यात अपराधी जुगवा मंडल का भाई है और हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. दोनों भाइयों को पुलिस ने पिछले वर्ष पटना से गिरफ्तार किया था. जबकि भोपट यादव भी कई हत्याकांडों का अभियुक्त है. सीसीए लगने के बाद तीनों अपराधी एक वर्ष तक जेल से बाहर नहीं निकल पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन