मुबारकचक मुंगेर का पहला सात निश्चय गांव

Updated at :19 Jan 2017 6:14 AM
विज्ञापन
मुबारकचक मुंगेर का पहला सात निश्चय गांव

निश्चय यात्रा : मुख्यमंत्री ने हर घर नल का जल योजना का गांव में किया िनरीक्षण मुंगेर : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सदर प्रखंड के ओडीएफ प्लस गांव मुबारकचक में हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली व शौचालय का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से इसके सदुपयोग की अपील की़ वे प्रखंड […]

विज्ञापन

निश्चय यात्रा : मुख्यमंत्री ने हर घर नल का जल योजना का गांव में किया िनरीक्षण

मुंगेर : सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सदर प्रखंड के ओडीएफ प्लस गांव मुबारकचक में हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली व शौचालय का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से इसके सदुपयोग की अपील की़ वे प्रखंड परिसर में स्थित जिला पंजीयन एवं परामर्श केंद्र का लोकार्पण भी किया. साथ ही राज्य का पहला स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड अपने हाथों से छात्र चंदन कुमार सौंपा. ग्रामीणों ने जहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत कर उन्हें गदगद कर दिया, वहीं सीएम के आगमन को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल था.
11:30 बजे सीएम पहुंचे मुबारकचक गांव : मुबारकचक गांव के वार्ड संख्या-6 में न सिर्फ श्रीमतपुर के ग्रामीण बल्कि बांक पंचायत सहित आस-पड़ोस के गांव के लोग सुबह से ही पलके बिछाये मुख्यमंत्री के इंतजार में सड़क के दोनों किनारे अपने हाथों में गुलाब लिये खड़े थे़ 11:30 बजते ही सीएम का कारकेट ड्रॉप गेट को पार करते हुए मुबारकचक गांव के गली संख्या एक में दाखिल हुआ. तभी ग्रामीणों की भीड़ ‘ नीतीश कुमार जिंदाबाद ‘ के नारे लगाने लगे़ कई लोग उमंग में डंके की चोट पर सीएम का अभिवादन कर रहे थे़
फीता काट कर पक्की गली का किया उद्घाटन : मुख्यमंत्री ने जनसमूहों का अभिवादन करते हुए सबसे पहले एक नंबर गली जाने वाली पक्की सड़क का फीता काट कर उद्घाटन किया़ वहां मौजूद जदयू नेत्री शायरा बानो ने मुख्यमंत्री को चांदी की तीर भेंट की, मुखिया जान्हवी रजा पहल्वी ने अंग वस्त्र तथा बांक पंचायत की मुखिया वेवी देवी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया़ वहीं शाहिन रजा उर्फ चिंटू ने मुबारकचक गांव की ओर से सीएम को बिहार का लोगो बना हुआ चांदी का प्लेट भेंट किया़ ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को एक क्विंटल के फूलमाला से स्वागत किया गया़
सीएम ने किया पानी टंकी का उद्घाटन : मुख्यमंत्री ने गली नंबर- 6 के पास मीनी पाईप जलापूर्ति योजना से बने पानी टंकी का उद्घाटन भी फीता काट कर किया़ उन्होंने टंकी के नीचे लगे नल को अपने हाथों से चलाया तथा उसका जांच कर पुन: उसे बंद किया़ इस मीनी पाईप जलापूर्ति के लिए कुल 8 लाख 9 हजार 100 रुपये खर्च किये गये हैं. जिसका जलस्रोत 220 एफएल गहरा किया गया है़ जिसमें 2एचपी का मोटर लगाया गया है़ इसमें पाईप की कुल लंबाई 1000 मीटर की दी गयी है, जिससे कुल 120 परिवारों को हर घर नल का जल दिया जायेगा़ इस तरह के एक और मीनी पाईप जलापूर्ति की टंकी गांव के दूसरे छोड़ पर बनायी गयी है़ किंतु वहां तक सीएम को नहीं ले जायेगा़ मालूम हो कि वार्ड संख्या- 6 में सपूर्ण गली व नाली के पक्कीकरण पर 13 लाख 65 हजार रुपये खर्च किये गये हैं.
पक्की गली-नाली व शौचालय का किया अवलोकन
सीएम ने गृह स्वामी से किया संवाद
पक्की गली का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री एक नंबर गली के पास पहुंचे, जहां उन्होंने 4000 हजार लीटर की क्षमता वाले पियाऊ का अवलोकन किया़ गली के अंतिम छोड़ पर पहुंच मुख्यमंत्री ने मो. सेहरुद्दीन, मो. इनामुल एवं जाशमीन खातुन के घर बने शौचालय व नल के जल का निरीक्षण किया़ उन्होंने गृह स्वामी से पूछा कि शौचालय आपने खुद बनाया है तथा उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर 12,000 हजार रुपये मिल चुके हैं, तो गृह स्वामी ने हां में जवाब दिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन