मुख्य बाजार में अब दो शिफ्टों में होगी सफाई

Updated at :05 Jan 2017 5:28 AM
विज्ञापन
मुख्य बाजार में अब दो शिफ्टों में होगी सफाई

बुधवार को दो विशेष टीम तैयार की गयी मुंगेर : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अब नगर निगम दो शिफ्ट में शहर को सफाई कराने का बीड़ा उठाया है. इसके तहत बुधवार को दो विशेष टीम तैयार की गयी जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शाम में झाड़ृ लगा कर सफाई की. टीम में […]

विज्ञापन

बुधवार को दो विशेष टीम तैयार की गयी

मुंगेर : शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अब नगर निगम दो शिफ्ट में शहर को सफाई कराने का बीड़ा उठाया है. इसके तहत बुधवार को दो विशेष टीम तैयार की गयी जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शाम में झाड़ृ लगा कर सफाई की. टीम में छह-छह सफाइकर्मियों को शामिल किया गया है. नगर आयुक्त डॉ एसके पाठक ने बताया है कि स्वच्छता अभियान को देखते हुए शहर को दो शिफ्ट में सफाई कराया जायेगा. शहर स्वच्छ व सुंदर दिखे इसके लिए सफाइकर्मियों की दो विशेष टीम बनायी गयी है. जिसमें एक टीम भगत सिंह चौक से एक नंबर ट्रैफिक होते हुए गांधी चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई करेगा.
जबकि दूसरी टीम अस्पताल के मुख्य द्वार से कोतवाली थाना होते हुए शास्त्री चौक तक झाड़ू लगायेगा. वार्ड जमादार के नेतृत्व में सफाइकर्मी को तैनात किया गया है. बताया जाता है कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे से सफाई का कार्य कराया जाता है. लेकिन बुधवार से दो शिफ्ट यानी सुबह व शाम में भी सफाई करायी जा रही है. संध्या में 4 बजे से शहर में सफाई कार्य कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन