शीतलहर जारी, ठिठुर रहे हैं लोग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Dec 2016 3:55 AM
विज्ञापन

गिरा पारा. कक्षा 0-5 तक बंद, 10:30 बजे खुलेंगे मध्य व उच्च विद्यालय अंग नगरी मुंगेर अब पूरी तरह शीतलहरी की चपेट में है. न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और जनजीवन पुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है. ठंड के कारण बाजार, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर व अस्पताल […]
विज्ञापन
गिरा पारा. कक्षा 0-5 तक बंद, 10:30 बजे खुलेंगे मध्य व उच्च विद्यालय
अंग नगरी मुंगेर अब पूरी तरह शीतलहरी की चपेट में है. न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और जनजीवन पुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है. ठंड के कारण बाजार, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर व अस्पताल में कामकाज पर जहां सीधा प्रभाव पड़ रहा. वहीं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने 0-5 तक के विद्यालयों के बच्चों को अगले आदेश तक के लिए छुट्टी दे दी है.
मुंगेर : पिछले एक सप्ताह से शीतलहर जहां कहर बरपा रही है
वहीं घने कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार को अधिकतम तापामन 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान अब भी 12 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार है़ कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है़ लोग अलाव के सहारे किसी तरह अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं. हालांकि ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के नर्सरी से कक्षा पांच तक के पठन-पाठन को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है़
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर: सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की फिर से कमी दर्ज की गयी़ रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री था, जो घट कर 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान अब भी 12 डिग्री सेल्सियस पर कायम है़ सूर्य का दर्शन होना भी अब मुश्किल सा होने लगा है़ रात तो रात दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सेवन करना पड़ रहा है़ शहर से लेकर गांव तक शीतलहर की चपेट में जहां पछुआ हवा के साथ कंपकपा देने वाली ठंड से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लोगों के कार्यक्षमता पर भी प्रभाव पड़ा है.
थम नहीं रहा कोहरे का प्रकोप : पिछले एक सप्ताह से जिले में कोहरे का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है़ घने कोहरे ने जहां यातायात के रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है़ वहीं देर शाम से अहले सुबह तक वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ रात तो रात दिन में भी वाहनों को लाइटें जलाने की जरूरत हो गयी है. ठंड व कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव दैनिक मजदूर, रिक्शा व ठेला चालक हो रहे. जिन्हें रोजगार नहीं मिल रहा और घर के चूल्हे की चिंता सता रही है. दिन भर बादल के साथ ही सड़कों पर कोहरा छाया रहा.
कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते लोग.
आग सेंकते रिक्शा चालक.
नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों को छुट्टी
जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने ठंड को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में शून्य से कक्षा पांच तक के विद्यालय को बंद कर दिया है. वहीं कक्षा छह से उपर तक के कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 03:30 बजे तक करने का निर्देश दिया है. जिससे छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को काफी राहत मिलेगी. क्योंकि सुबह शीतलहर व कोहरे के बीच बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल होता जा रहा था.
पांच दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 दिसंबर 24 डिग्री से. 12 डिग्री से.
14 दिसंबर 23 डिग्री से. 12 डिग्री से.
15 दिसंबर 23 डिग्री से. 11 डिग्री से.
16 दिसंबर 23 डिग्री से. 12 डिग्री से.
17 दिसंबर 22 डिग्री से. 11 डिग्री से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










