पुलिस अफसर आज पढ़ेंगे रिसोर्स मैनेजमेंट का पाठ
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Dec 2016 3:54 AM
विज्ञापन

दस जिलों के पुलिस अफसर लेंगे भाग रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का पढ़ाया जायेगा पाठ, भागलपुर व रेल के आइजी लेंगे भाग मुंगेर : पुलिस विभाग को हाइटेक बनाने के लिए रिसोर्स मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर सिस्टम से अपडेट किया जा रहा है. जिसके तहत मंगलवार को जिला परिषद मुंगेर के सभागार में भागलपुर जोन के 10 जिलों […]
विज्ञापन
दस जिलों के पुलिस अफसर लेंगे भाग
रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का पढ़ाया जायेगा पाठ, भागलपुर व रेल के आइजी लेंगे भाग
मुंगेर : पुलिस विभाग को हाइटेक बनाने के लिए रिसोर्स मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर सिस्टम से अपडेट किया जा रहा है. जिसके तहत मंगलवार को जिला परिषद मुंगेर के सभागार में भागलपुर जोन के 10 जिलों के पुलिस अफसरों कार्यशाला में भाग लेंगे. कार्यशाला में रेल के आइजी अमित कुमार एवं भागलपुर रेंज के आइजी सुशील मान सिंह खौपड़े द्वारा रिसोर्स मेनेजमेंट सिस्टम का पाठ पढ़ायेंगे.
पुलिस विभाग के मेन पावर से लेकर हथियार, गाड़ी और अन्य संसाधनों का लेखा-जोखा कंप्यूटर में होगा. जिसकी जानकारी एक क्लिक में हो जायेगी. इस कार्यशाला में भागलपुर, बांका, नवगछिया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय एवं खगड़िया के एसपी, मुख्यालय डीएसपी, सार्जेंट मेजर एवं परिवहन प्रभारी भाग लेंगे. जिसे रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि अगले माह से पुलिस लाइन का कामकाज
इसी सॉफ्टवेयर के जरिये सांचालित की जायेगी. इस साफ्टवेयर की जानकारियां फीड है. जानकारियों के आधार पर डाटाबेस तैयार किया गया है. जिलावार बनने वाले डाटाबेश में पुलिस अफसर और जवानों के पद की संख्या, तैनाती, प्रतिनियुक्ति, छुट्टी का लेखाजोखा रहेगा. जिला पुलिस को मिले हथियार और वाहनों का रिकार्ड भी इसमें डाला जायेगा. रेंडमाइज कमान काटने से लेकर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त जवानों के डाटाबेस तैयार की जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










