24 घंटे में झुलसी दो महिलाएं, एक की मौत, एक गंभीर

Updated at :02 Nov 2016 5:28 AM
विज्ञापन
24 घंटे में झुलसी दो महिलाएं, एक की मौत, एक गंभीर

रसोई गैस पर खाना पकाना महिलाओं के लिए बना जानलेवा, फायर सेफ्टी से अंजान हैं लोग मुंगेर : पिछले चौबीस घंटे में खाना बनाने के दौरान अलग-अलग जगहों पर दो महिला आग से झुलस गयी़ जिसमें एक की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे की हालत काफी नाजुक है़ हाल यह है कि गैस चूल्हे […]

विज्ञापन

रसोई गैस पर खाना पकाना महिलाओं के लिए बना जानलेवा, फायर सेफ्टी से अंजान हैं लोग

मुंगेर : पिछले चौबीस घंटे में खाना बनाने के दौरान अलग-अलग जगहों पर दो महिला आग से झुलस गयी़ जिसमें एक की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे की हालत काफी नाजुक है़ हाल यह है कि गैस चूल्हे पर खाना पकाना महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है़ वहीं अधिकांश लोग फायर सेफ्टी की जानकारी से पूरी तरह अंजान हैं. यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में गैस चूल्हे के आग से झुलस कर मौत होने वाली महिलओं की संख्या और भी बढ़ सकती है़
24 घंटे में आग से झुलसी दो महिला: पिछले 24 घंटे में दो महिला गैस चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गयी़ पहली घटना पटेल नगर डकरा सतखजुरिया की है,
जहां राजकुमार मंडल की पुत्री फूलो देवी खाना बनाने के क्रम में गैस चूल्हे के आग की शिकार हुई तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी़ वहीं दूसरी घटना में कटहरा अभयपुर निवासी घुटो यादव की पत्नी रावड़ी देवी भी खाना बनाने के क्रम में गैस चूल्हे से निकली आग के शिकार हो गयी़ जिसमें उसका 80 प्रतिशत शरीर आग से पूरी तरह झुलस गया़ हालांकि चिकित्सक ने घायल महिला की हालत काफी नाजुक बतायी है़
जानलेवा साबित हो रहा रसोई गैस : सरकार हर घर में रसोई गैस पहुंचाने के लिए भले ही काफी प्रयास कर रही हो़ जिसके तहत संपन्न लोगों से रसोई गैस के अनुदान तक छोड़ने के लिए लगातार अपील भी की जा रही है़ ताकि गरीबी रेखा से नीचे गुजर- बसर करने वाले लोगों को भी रसोई गैस उपलब्ध कराया जा सके़
किंतु गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के रसोई में फायर सेफ्टी के अभाव को न सिर्फ सरकार बल्कि प्रसाशनिक स्तर पर भी नजर अंदाज किया जा रहा है़ इस कारण रसोई गैस लगातार जानलेवा बनती जा रही है़
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही घटना
रसोई गैस से होने वाली घटना की संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है़ जानकारों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस से बचाव को लेकर अधिकांश लोग पूरी तरह अंजान है़ रसोई गैस से होने वाली घटना के दौरान वे प्राय: सामान्य अगलगी के तरह ही आग बुझाने लगते हैं, जो और भी खतरनाक हो जाता है़
वहीं यदि फायर सेफ्टी मशीन की बात की जाये तो अधिकांश रसोई घर इससे अछूता है़ जबकि रसोई गैस के उपयोग वाले स्थान पर फायर सेफ्टी मशीन का होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से निहायत जरूरी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन