लेखनी के देवता से मांगा कामना पूर्ण होने का वर

Updated at :02 Nov 2016 5:28 AM
विज्ञापन
लेखनी के देवता से मांगा कामना पूर्ण होने का वर

आस्था . श्रद्धा और भक्ति से हुई चित्रगुप्ता पूजा जिला चित्रगुप्त समिति मुंगेर की ओर से आयोजित की गयी पूजा-अर्चना मुंगेर/ जमालपुर /तारापुर : जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. इस अवसर पर शहर के पूरबसराय स्थित चित्रगुप्त मंदिर में जहां सामूहिक पूजन, हवन व प्रसाद […]

विज्ञापन

आस्था . श्रद्धा और भक्ति से हुई चित्रगुप्ता पूजा

जिला चित्रगुप्त समिति मुंगेर की ओर से आयोजित की गयी पूजा-अर्चना

मुंगेर/ जमालपुर /तारापुर : जिले में श्रद्धा और भक्ति के साथ मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. इस अवसर पर शहर के पूरबसराय स्थित चित्रगुप्त मंदिर में जहां सामूहिक पूजन, हवन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने पूरे भक्तिभाव के साथ चित्रगुप्त महाराज की आराधना की.

जिला चित्रगुप्त समिति मुंगेर की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार एवं महामंत्री राजेशनंद किलियार ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनमोहन कृष्ण सिन्हा, नवल किशोर सिन्हा, डॉ राकेश कुमार सिन्हा, नवीन कुमार, अश्विनी कुमार सहित अन्य मौजूद थे. सचिव राजेशनंद किलियार ने बताया कि बुधवार को कलश विसर्जन किया जायेगा. इसके साथ ही शहर के दर्जनों स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी.

शहर के मकससपुर, वासुदेवपुर, बेलन बाजार में भी चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित की गयी है. इधर चित्रगुप्त परिषद जमालपुर द्वारा कायस्थ टोला नक्कीनगर केशोपुर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा भक्तिभाव के साथ की गयी. मान्यता है कि समस्त मानव समुदाय के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले कलम के धनी तथा ब्रšह्मा जी के काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त की पूजा से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है.

तारापुर अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में चित्रांश समाज द्वारा श्रद्धा व भक्ति के साथ भगवान महाराज चित्रगुप्त पूजा मनाया गया. लोगों ने चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प, धूप, दीप अगरबत्ती जला कर पूजा अर्चना की और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. बिहार के अंगकीय चित्रगुप्त समाज के बैनर तले बिहमा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना की गयी.

इस दौरान महाराज को सक्कड़ एवं अन्य मिठाई से भोग लगाकर नये खाता एवं कलम अर्पित किया गया. चित्रांश समाज के लोगों ने अपने ईश्वर चित्रगुप्त महाराज से पूरे वर्ष में जो आमदनी होती है एवं जो खर्च होता है उसे पूरा करने की मन्नते मांगी. चित्रगुप्त पूजा के दिन सभी कायस्थ समाज द्वारा पूरे दिन कलम बंद रखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन