मुसलिम बालिकाओं ने किया दीप दान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2016 6:55 AM
जमालपुर : स्वयंसेवी संगठन शिक्षा जगत के तत्वावधान में रविवार को वलीपुर क्षेत्र में ”यह दीपावली शहीद जवानों के नाम” का आयोजन किया गया. विशेषता रही कि मुसलिम समुदाय की बालिकाओं ने पूरे पारंपरिक परिधान में दीप दान कर शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो मोकीम ने की. इस अवसर […]
जमालपुर : स्वयंसेवी संगठन शिक्षा जगत के तत्वावधान में रविवार को वलीपुर क्षेत्र में ”यह दीपावली शहीद जवानों के नाम” का आयोजन किया गया. विशेषता रही कि मुसलिम समुदाय की बालिकाओं ने पूरे पारंपरिक परिधान में दीप दान कर शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मो मोकीम ने की.
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भारतीय सैन्य जवान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाक-चीन समझौता मुर्दाबाद, सैन्य जवानों हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे लगाये. बाद में संगठन के संरक्षक सह संस्थापक इंद्रदेव दास ने कहा कि हमारे सैन्य जवान जो सीमा पर तैनात हैं, उन्हीं के कारण हम सुरक्षित है. मौके पर मोहतरमा गुनोफर मुकीम, गौहर मुकीम, रेशमी परवीन, रुखसार परवीन, मो शाहीद, मो चांद, मो चंगेज, पिंटू सर, राजेश सर तथा दीपक सर मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










