बाढ़ राहत को ले जाम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2016 1:10 AM
मुंगेर. वार्ड संख्या 40 के भूदान टोला चुआबाग के बाढ़ पीड़ितों ने राहत की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंगेर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप रहा. जाम का नेतृत्व वार्ड पार्षद राखी शर्मा कर रही थी. प्राप्त समाचार के अनुसार भूदान टोला के लोगों को बाढ़ राहत मुआवजा अबतक […]
मुंगेर. वार्ड संख्या 40 के भूदान टोला चुआबाग के बाढ़ पीड़ितों ने राहत की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंगेर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण यातायात व्यवस्था ठप रहा. जाम का नेतृत्व वार्ड पार्षद राखी शर्मा कर रही थी. प्राप्त समाचार के अनुसार भूदान टोला के लोगों को बाढ़ राहत मुआवजा अबतक नहीं मिला है. जबकि बाढ़ में सब कुछ उनलोगों का तबाह हो गया. आरोप है कि उनलोगों को प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है. जब हमारी बातों की सुनवाई नहीं हुई तो सड़क जाम करना पड़ा. दीपावली है और हमलोगों के घरों में खाने को लाला पड़ा हुआ है. जाम की सूचना पर एसडीओ डॉ कुंदन कुमार, सीओ भुनेश्वर यादव व कासिम बाजार थानाध्यक्ष पहुंचे और समझा-बुझा कर जाम को हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










